पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइनल में लाइन स्पोर्टिंग क्लब जीता

फाइनल में लाइन स्पोर्टिंग क्लब जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना - सीआईसी बस्ती युवा ग्राम विकास समिति द्वारा आयोजित 16वां स्व. मनकुंवर बेदिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हो गया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में लाइन स्पोर्टिंग क्लब लाइनपार बनाम पीरी एलेवन को दो विकेट से हराया। पीरी एलेवन ने 20 ओवर में 97 रन बनाए।
जवाब में लाइन स्पोर्टिंग क्लब ने दो विकेट शेष रहते ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच संजय कुमार व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विक्की खान को दिया गया।
इससे पूर्व खेल का उद्घाटन जिला डीएसपी एम हौदा, विशिष्ट अतिथि हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष संजीव बेदिया, आजसू के वरिष्ट नेता रौशन लाल चौधरी, राजद नेता रमेश प्रसाद यादव, जेवीएम जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया, हरि रत्नम, उपमुखिया अखिलेश महतो सहित अन्य ने स्व. मनकुंवर बेदिया के चित्र पर माल्यार्पण कर व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में निर्णायक की भूमिका घनश्याम प्रसाद व सुरज मुंडा ने निभाई।
मौके पर गुलाम मुर्तजा, ग्यासुद्दीन अंसारी, विनोद महतो, इकबाल खान, सुदर्शन महतो, कयुम अंसारी, जावेद इराकी, दुर्वेज आलम, मिंटू प्रसाद, असलम खान सहित आदि मौजूद थे।