पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माले की जन विकल्प रैली 6 को

माले की जन विकल्प रैली 6 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ - भाकपा माले कार्यालय में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें केंद्र और राज्य की राजनीतिक हालातों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यालय सचिव भुवनेश्वर बेदिया ने कहा कि झारखंड राज्य को कॉरपोरेट राज्य में तब्दील कर दिया गया है। वही रामगढ़ जिला को लूट व भ्रष्टाचार का मॉडल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा इन तमाम मुद्दों व जनसमस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्षरत है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 6 फरवरी को रामगढ़ ब्लॉक मैदान में जन विकल्प रैली की जाएगी। जिसमें मुख्य वक्ता पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या, विधायक बिनोद सिंह होंगे। प्रेस वार्ता में जनार्दन प्रसाद, बैजनाथ मिस्त्री, देवकीनंदन बेदिया, सरयू बेदिया, हीरा गोप, पच्चू राणा मौजूद थे।