पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता नाराज, पार्टी छोडऩे का अल्टीमेटम

सात पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता नाराज, पार्टी छोडऩे का अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरवाडीह
बरवाडीह के छिपादोहर में सात पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं का बुधवार को सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि चतरा लोस के प्रभारी राजधनी यादव सहित छिपादोहर के अलावा केड़, गणेशपुर, हरातू, कुचिला, लात एवं चुंगरू पंचायत के सौ से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे। सम्मेलन में भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता, रामकेश ठाकुर, प्रेम साव, कृष्णा प्रसाद, मुखिया सतरोहन सिंह एवं अशोक राम सहित कई कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं भाजपा के उपेक्षापूर्ण रवैए के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इन सात पंचायतों के कार्यकर्ताओं की कभी सुध नहीं ली जाती है। चुनाव के समय ही हम सब कार्यकर्ता याद आते हैं। पिछले विस चुनाव में विधायक हरिकृष्ण सिंह ने चुनाव जीतने के बाद छिपादोहर को प्रखंड बनाने का दिलासा ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं को दिया था, लेकिन इस बहुप्रतीक्षित मांग को आज तक पूरा नहीं किया गया। जबकि, राज्य में भाजपा की भी सरकार बनी थी। कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए चतरा लोस प्रभारी से मांग की कि लोस चुनाव के पहले इन सातों पंचायतों को ग्रामीण मंडल घोषित करते हुए मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अलग से मनोनीत किया जाए। यदि

ऐसा नहीं हुआ तो इन सातों पंचायत के सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को छोड़ते हुए इस्तीफा दे देंगे। चतरा लोस प्रभारी राजधनी यादव ने इन कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं को अवगत कराने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में भाजपा मंडल अध्यक्ष एकबाल सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




सम्मेलन में नहीं आए विधायक, कार्यकर्ता मायूस

बरवाडीह के छिपादोहर में सात पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक हरिकृष्ण सिंह नहीं आ सके, जिससे कार्यकर्ताओं को मायूस होना पड़ा। वहीं, कई कार्यकर्ताओं के दिलों में अपनी नाराजगी से विधायक को अवगत कराने तमन्ना धरी की धरी रह गई। पार्टी सूत्रों की मानें तो पहले ही विधायक के नजदीकी नेताओं को इस बात का पता चल गया था कि सम्मेलन में छिपादोहर के कार्यकर्ता उपेक्षा को लेकर जवाब-तलब करनेवाले हैं। इसलिए संगठन के कार्य में व्यस्त रहने का हवाला देकर विधायक सम्मेलन में नहीं आए।