- Hindi News
- पहले की सरकारों ने तेली समाज को ठगा : योगेंद्र साव
पहले की सरकारों ने तेली समाज को ठगा : योगेंद्र साव
भास्कर न्यूज - गुमला
राज्य के कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि राज्य बने 13 साल हुए, लेकिन पहले की किसी सरकार ने इस समाज के विकास के लिए पहल नहीं की। समाज के विकास के लिए समाज के प्रबुद्धजनों को बैठकर रोड मैप तैयार करना होगा। सही दिशा में जाने के लिए समाज को एकजुट होने की जरूरत है। साहू बुधवार को पीएई स्टेडियम गुमला में छोटानागपुररिया तेली उत्थान समाज द्वारा आयोजित तेली जतरा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया गया। साथ ही 50 गरीब लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि दी गई। काठमांडू के सांसद भरत प्रसाद साहू ने सामूहिक विवाह और लड़कियों को छात्रवृत्ति देने के कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए कहा कि राज्य में तेली जाति के बहुसंख्यक होने के बाद भी विकास नहीं हुआ है। नेपाल में तीन प्रतिशत तेली समाज के लोग होने के बाद भी वहां के सांसद में समाज का दबदबा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को बेहतर नेता बताते हुए देश के विकास के लिए उनका सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, सांसद सुदर्शन भगत, विधायक कमलेश उरांव, मुकेश कश्यप, रिपूसूदन साहू, बलिराम साहू ने भी संबोधित किया। मौके पर भूपन साहू, हीरा साहू, रवि गोराई, राजेंद्र साहू, शिवचरण साहू टी गोपालन, पन्नालाल साहू आदि मौजूद थे।
तेली जतरा कार्यक्रम में संबोधित करते कृषि मंत्री योगेंद्र साव और मौजूद जनसमूह।
आयोजन - तेली जतरा में 21 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
जांच करते अधिकारी।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़े।