पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताली कर्मचारियों ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस

हड़ताली कर्मचारियों ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर - राज्य अनुसचिवीय संघ के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। हड़ताल को धारदार व प्रभावी बनाने के लिए जिला समाहरणालय के कर्मियों ने शहर में मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर मांगों पर जोर दिया। इस हड़ताल में समाहरणालय व प्रखंड कार्यालय के सहायक, लिपिक और अनुसेवक शामिल रहे। हड़ताली नेताओं ने बाद में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस सभा में सरकार की बर्खास्तगी के धमकी को गीदड़ भभकी बताया गया। हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व अरविंद कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार सिंह, रामनाथ ओझा, सुनील तिवारी व अन्य कर रहे थे।