मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पर चर्चा
मेदिनीनगर - मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिले के राजकीय/राजकीयकृत एवं परियोजना हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों की बैठक राजकीयकृत गिरवर स्कूल में हुई। बैठक में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2014 की तैयारी पर चर्चा की गई। डीईओ रतन कुमार महावर ने प्रधानाध्यापकों से उपलब्ध कमरों की संख्या, बेंच-डेस्क की स्थिति, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी की पदस्थापना, विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली। बैठक में आरएमएसए प्राप्त अनुदान के उपयोगिता प्रमाण पत्र पर चर्चा की गई। बैठक में जिले के हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर ने की।