बूढ़ीवीर के मुखिया से मांगी फिरौती
चैनपुर - थाना क्षेत्र की बूढ़ीवीर पंचायत के मुखिया सीताराम चौधरी से मोबाइल पर फोन कर दस हजार रुपए फिरौती मांगी गई है। इस संबंध में मुखिया ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर 7631009597 से फोन कर फिरौती मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी से उनके मोबाइल पर मैसेज आ रहा है कि रुपए नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा। इसकी सूचना पुलिस को देने पर एक लाख रुपए देने पड़ेंगे और अंजाम बुरा होगा। इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मुखिया के मोबाइल पर फोन कर और मैसेज भेज कर फिरौती मांगी गई है। उसके मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।