माले ने चलाया जनसहयोग अभियान
कोडरमा - माले ने जनसहयोग सह जन दावेदारी अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को झुमरीतिलैया के कई वार्डों और चंदवारा के कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। चंदवारा कमेटी ने कांको पंचायत में अभियान चलाया। इसमें राज्य कमेटी सदस्य श्याम देव यादव, प्रखंड सचिव वीरेंद्र यादव, गणपत गिरी ने भाग लिया। मौके पर एक हजार लोगों से संपर्क कर प्रति व्यक्ति दस रुपए की सहयोग राशि भी ली गई। अभियान के दौरान पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस व भाजपा को अवसरवादी पार्टी बताते हुए इस बार के लोक सभा चुनाव में भाकपा माले को मौका देने की बात कही । झुमरीतिलैया शहर के वार्ड नंबर ११,२५,२३ व २२ में चलाए गए अभियान का नेतृत्व प्रेम प्रकाश ने किया। वही मौके पर संदीप कुमार, ईश्वरी राणा, अजय पांडेय, सहदेव मंडल, तुलसी राणा, शंभू पासवान, नागेश्वर दास, रवींद्र भारती, रामेश्वर साव सहित कई अन्य नेता भी अभियान में शामिल थे।