भक्ति भाव से मना मोक्ष कल्याण
कोडरमा - झुमरीतिलैया शहर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर १००८ आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण पर्व पूरी भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मौके पर सर्वप्रथम आदिनाथ के भव्य प्रतिमा पर रजत कलशों से कलशाभिषेक किया गया। इसके बाद शांतिधारा व भक्त महामंडल विधान की पूजा हुई। पूजा कार्यक्रम में समाज के उपमंत्री विमल बडज़ात्या, प्रेम झांझरी, संजय गंगवार, सुरेश झांझरी, सौरव पापड़ीवाल, कमल गंगवाल, अशोक पटोदी, रिंकू गंगवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।