पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को शिक्षित होना आवश्यक : अहमद

महिलाओं को शिक्षित होना आवश्यक : अहमद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी - बुधवार को फातिमा गल्र्स एकेडेमी के सभागार में मुस्लिम महिलाओं में शिक्षा की आवश्यकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजित की गई। इसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य सह दारुल ओलुम, नदवा उप्र के उस्तादएहदीश मौलाना खालिद अहमद नदवी ने कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को शिक्षित होना आवश्यक है। फातिमा एजुकेशन एंड हेल्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित संगोष्ठी को एकेडेमी के निदेशक नसीम अनवर नदवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुर्शिदा के तेलावतए कलाम के साथ की गई। मौके पर मौलाना बसीउर्रहमान,अब्दुल हफीज, अफरोज नदवी, नईम गंझू, बिलकिस यासमीन, शबनम आरा, जुबेरिया आदि उपस्थित थे।