- Hindi News
- डीएवी में बारहवीं के स्टूडेंट्स को दी विदाई
डीएवी में बारहवीं के स्टूडेंट्स को दी विदाई
गुमला - डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सादे समारोह का आयोजन कर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। परीक्षा में सफलता को लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों ने हवन यज्ञ भी किया। इस अवसर पर 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर गेम आयोजित किया गया। मौके पर प्राचार्य डीके महतो ने सभी बच्चों को सफलता के लिए शुभकामना देते हुए मेहनत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया गया। पर आपकी जिम्मेवारी बनती है कि आप अपने घर पर भी मेहनत करें। इस दौरान सभी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पीके मोहंती, जेके पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, एसके आचार्या, आरके सुतार, रोबिन अधिकारी, कौशल किशोर महाराज, एके मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
29 गुम 19