भाकपा माले की हल्ला बोल रैली १९ को
विशुनपुर - भाकपा माले विशुनपुर प्रखंड कमेटी की बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में हुई। बैठक में 31 जनवरी को गुमला में किसानों की समस्या को लेकर आयोजित जनअदालत की सफलता पर चर्चा करते हुए सभी किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की गई। साथ ही प्रखंड में मनरेगा में लूट को लेकर 19 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय में हल्ला बोल पोल खोल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर चंदर भगत, गुडिय़ा देवी,चरिया देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।