राकोमसं का मिलन समारोह
उरीमारी - बरका-सयाल क्षेत्रीय राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का वनभोज सह मिलन समारोह बुधवार को उरीमारी स्थित दामोदर नदी तट पर आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से राकोमसं के क्षेत्रीय अध्यक्ष खजांची राम उपस्थित थे। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां दी। अध्यक्ष खजांची राम ने कहा कि वनभोज सह मिलन समारोह से आपसी सौहार्द बढ़ता है। लोगों को एक दूसरे से रु ब रु होने का भी मौका मिलता है। राकोमसं मजदूर हित के लिए सदैव आंदोलन किया है। आगे भी मजदूरों की लड़ाई में राकोमसं कंधे से कंधे मिलाकर चलेगा। मौके पर राकोमसं के क्षेत्रीय सचिव शंभु नारायण झा, महेश्वरी प्रसाद, मनोज कुमार मंडल, अशोक कुमार पाण्डेय, सहदेव राम, बाबू लाल, लक्ष्मी नारायण पासवान, सुनील प्रसाद, बच्चन पाण्डेय, विश्वनाथ मांझी, दशरथ मेहरा, देवकांत शर्मा, अफजल, दशई मांझी, सुरेश प्रसाद साव, रामकृष्ण प्रसाद, विजय राम, महेन्द्र राम भुइयां सहित कई लोग मौजूद थे।