बालिका वॉलीबॉल टीम लातेहार रवाना
गुमला - राज्य स्तरीय सबजूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संत पात्रिक स्कूल गुमला की 12 सदस्यीय बालिका टीम लातेहार जिला के लिए रवाना हुई। टीम समीरा कुजूर, सुशांति उरांव, एनी सरोज केरकेट्टा, माधुरी, अमृता, अनिमा, श्वेता, कृति श्रद्धा कुजूर, मनीषा, पूजा, रीना व रोशनी हैं। प्रशिक्षक और मैनेजर फादर अमृत हैं।
स्कूल के एचएम फादर रामू विसेंट मिंज ने कहा कि मैच 30 से 31 जनवरी को है। यह टीम जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।