पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जौहर

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जौहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोलेबिरा
राजकीय बुनियादी विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख शांतिमुनी देवी और जिप सदस्य दीपशिखा कुमारी ने किया।
प्रतियोगिता में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, उर्दू मवि व राजकीय बुनियादी मवि कोलेबिरा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बालक वर्ग से 50 मीटर दौड़ में रंजीत होरो, कुंदन कुमार, सुनील होरो, सौ मीटर दौड़ में अजीत कुमार, नतिन कुमार, जयकिशन, दो सौ मीटर दौड़ में संतोष कुमार, मुन्ना सिंह व अमन कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग से सौ मीटर दौड़ में ज्योति केरकेट्टा, दिव्या कुमारी, आरती, कुमारी, दो सौ मीटर में श्रुति, एलिशा व निर्मला ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस मौके पर प्रमुख शांतिमुनी देवी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जिप सदस्य दीपशिखा कुमारी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा व खेल के विकास के लिए वे यथासंभव मदद करेंगी। कार्यक्रम में श्यामलाल प्रसाद, सुनील साह, विरेन्द्र प्रसाद, बसंत सिंह, दीनबंधु मोदी, पवन बागे, आशा किरण, भारती कुमारी, लक्ष्मण बड़ाईक, रंधीर प्रसाद, साडंगी जी आदि उपस्थित थे।

फोटो संख्या - 13,14