पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सिंग प्रशिक्षण का चौथा बैच शुरू

नर्सिंग प्रशिक्षण का चौथा बैच शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - संत जोसेफ अस्पताल में बुधवार को समारोह का आयोजन कर नर्सिंग प्रशिक्षण के चौथे बैच की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि विधायक कमलेश उरांव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही प्रशिक्षणार्थी को यूनिफार्म दी गई और उन्हें अनुशासन के लिए शपथ दिलाई गई। मौके पर विधायक ने बच्चों को अनुशासन में रहकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। प्राचार्य सिस्टर टीटी ने बताया कि इस बैच में 50 बच्चे हैं, जिन्हें साढ़े तीन साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर सविंद्र सिंह, सिस्टर कैथरीन, डॉक्टर सुनील सागर, फादर जोसेफ, विलियम, सिस्टर एलिन सहित अन्य लोग मौजूद थे।