गोल्डन गोल से बघमनवा जीता
भास्कर न्यूज - विश्रामपुर
जोगा पंचायत के आजनवन मैदान में चल रहे प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में बघमनवा की टीम ने गोल्डन गोल के बदौलत सेमी फाइनल में पहुंच गई। पूरे समय तक बघमनवा और जमडीहा की की टीम एक-एक की बराबरी पर थी।
अतिरिक्त समय में बघमनवा के स्ट्राइक दिनेश कुमार ने गोल दागकर मैच का निर्णय अपने पक्ष में कर लिया। एक फरवरी को होने वाला सेमीफाइनल में करकट्टा बनाम सकडीहा के बीच खेला जाएगा। खिताबी भिडं़त 06 फरवरी को इसी मैदान में होगा।
इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सुरेश राम, संजय चौधरी, लल्लू चौधरी, बीपीएम कृष्णा पाल, पारसनाथ के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता आलोक जी भी
उपस्थित थे।