- Hindi News
- बंद के दौरान गिरफ्तार माले नेताओं को रिहा करने की मांग
बंद के दौरान गिरफ्तार माले नेताओं को रिहा करने की मांग
मेदिनीनगर - जिले के वाम दलों ने पांकी में यौन उत्पीडऩ की शिकार छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आयोजित पांकी बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए तीन नेताओं को रिहा करने की मांग की है। भाकपा के जिला सचिव सूर्यपत सिंह, एसएन नेहाल, भाकपा के रविंद्र भुइयां समेत सतीष कुमार, पिंटू कुमार, उदय कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, नंदलाल सिंह, राजीव कुमार, ब्रज नंदन स्नेही और उपेंद्र मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यौन उत्पीडऩ के खिलाफ बंद पूर्व घोषित था। इसके बाद भी माले के जिला सचिव आरएन सिंह समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाम नेताओं ने पांकी थानेदार को निलंबित करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।