मुखिया ने किया केसीसी ऋण का वितरण
दारू - सदर प्रखंड अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक मेरू शाखा की ओर से ४० किसानों को केसीसी ऋण का वितरण मुखिया राजीव कुमार मेहता ने किया। मौके पर उपस्थित शाखा प्रबंधक दीक्षा कुमारी ने कहा कि शेष आवेदित व्यक्तियों को जल्द ऋण दिया जाएगा। हालांकि ऋण दिलाने में पंचायत मुखिया का बड़ा ही सराहनीय योगदान रहा। मौके पर उपमुखिया जयशंकर मिश्र, वार्ड सदस्य दशरथ यादव, कृषक मित्र उमेश यादव एवं कई लाभुक उपस्थित थे।