शिक्षक संघ की बैठक एक को
जलडेगा - प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बांसजोर बीआरसी में एक फरवरी को होगी। बैठक में छह फरवरी को ओडि़शा से आने वाले शिक्षा रथ के स्वागत के संदर्भ में विचार विमर्श किया जाएगा।
विद्यालय प्रधानों की बैठक एक को : जलडेगा : प्रखंड के विद्यालय प्रधानों की बैठक एक फरवरी को बीआरसी में होगी। बीईईओ बच्चू प्रसाद रजक ने विद्यालय प्रधानों को आवश्यक प्रतिवेदनों के साथ बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।