हथियार के बल पर आठ हजार की लूट
जलडेगा - जलडेगा थाना क्षेत्र के भितबुना चटकटोली में हथियारबंद लोगों ने एक व्यक्ति से आठ हजार रुपए लूट लिए। मंगलवार की रात ग्रामीण बुधवा गोंड के घर में घुसे चार-पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर डरा धमकाकर घर में रखे पैसे लूट लिए। साथ ही रोबगा निवासी उपमुखिया संजीत बुढ़ और भितबुना निवासी श्रवण सिंह पर भी हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार किया है।