- Hindi News
- राज्यसभा में बाहरी लोगों को टिकट देना गलत : हांदू
राज्यसभा में बाहरी लोगों को टिकट देना गलत : हांदू
गुमला - जिला परिषद सदस्य हांदू भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्यसभा चुनाव में एकबार फिर सभी राजनीतिक पार्टियां बाहरी लोगों को उम्मीदवार बना रही हैं। यह सिर्फ राज्य को लूटने की योजना है। बाहरी लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। चुनाव के समय पैसा खर्च करते हैं। इसके बाद उसकी वसूली राज्य के खजाना से करते हैं। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।