पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में पैसे नहीं मिले तो ग्राहकों को ही लूट लिया

बैंक में पैसे नहीं मिले तो ग्राहकों को ही लूट लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - सिसई ((गुमला))
दो नकाबपोश लुटेरों ने बुधवार को नागफेनी बस्ती स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक में लूटपाट की कोशिश की। कैश काउंटर पर जब पैसे नहीं मिले, तो उन्होंने वहां मौजूद दो ग्राहकों को ही लूट लिया। इस मामले में पुलिस ने सुपाली गांव निवासी सुशील मिंज को गिरफ्तार किया है।
 बैंक मैनेजर पृथ्वीनाथ ने बताया कि नागफेनी मंदिर के पुजारी अनिल कुमार पंडा व मनोहर पंडा पैसा जमा कराने आए थे। तभी बैंक में दो लोग आए। उन्होंने कैशियर लीलमैन साहू पर कारबाइन तान दी। दूसरे ने मैनेजर की कनपटी पर कारबाइन लगाकर पैसे मांगे। लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो दो ग्राहक अनिल से 350 रुपए और मनोहर से 1500 रुपए लूटकर फरार हो गए।