पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजरप्पा : मायल रेलवे स्टेशन से सौ बोरी कोयला जब्त

रजरप्पा : मायल रेलवे स्टेशन से सौ बोरी कोयला जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पा - मायल रेलवे स्टेशन में रजरप्पा पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर सौ बोरियों में भरे अवैध स्टीम कोयला जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली की मायल स्टेशन में अवैध कोयला कारोबारियों ने बड़े पैमाने पर कोयला जमा किया है। जिसे पैसेंजर ट्रेनों के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मंडियों में भेजने की तैयारी की जा रही थी। रजरप्पा थाना प्रभारी डोमन रजक न पुलिस बल के साथ शाम छह बजे के करीब छापेमारी की कार्रवाई की। जब पुलिस छापेमारी के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची तो कोयले के अवैध कारोबारियों के बीच खलबली मच गई। मौजूद लोगों ने कोयला छोड़कर भाग निकले। मौके पर पुलिस वहां से सौ बोरियों में भरे स्टीम कोयला को जब्त कर थाना ले आई है। गुरुवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।