पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहा चोरी मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर

लोहा चोरी मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलवाशरी की रेलवे साइडिंग से लोहा चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सहित चार को जेल
रजरप्पा - सीसीएल रजरप्पा कोलवाशरी के रेलवे साइडिंग से रेल लाइन गायब करने के आरोपी गुलाब बेदिया के बयान पर पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।
बुधवार को रजरप्पा पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में भीम बेदिया, तिनका रविदास, झूबर बेदिया, लालमोहन बेदिया, बुधन केवट और पूरण प्रजापति को नामजद किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद गुलाब बेदिया को जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि मंगलवार अहले सुबह रजरप्पा पुलिस ने रजरप्पा जोन के रास्ते जनियामारा रास्ते लाखों रुपए मूल्य की रेलवे लाइन बरामद किया था।
उक्त लोहे के साथ गुलाब को गिरफ्तार किया था। इधर, समकालीन छापेमारी में पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के आरोपी कुल्ही निवासी घुंघल महतो व चितरपुर के जीतन महतो को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकार अवैध शराब कारोबारी सुधीर प्रजापति सहित चार लोगों को जेल भेजा गया।