पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजरात में दलित सामाजिक भेदभाव के शिकार : रजक

गुजरात में दलित सामाजिक भेदभाव के शिकार : रजक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - पटना

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जदयू ने एक बार फिर आलोचना की और कहा कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के विकास मॉडल में हाथों से मैला उठाने, दलितों का सामाजिक बहिष्कार और उन्हें मंदिरों में प्रवेश से रोकने जैसी कुप्रथाएं अभी भी व्याप्त हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज मुंबई के सर्वेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात में समावेशी विकास का दावा करने वाले वहां के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस रिपोर्ट से कलई खुल गई है। उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार अभी भी 12 हजार से भी अधिक लोग सिर पर मैला ढोने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की ओर से यह सर्वेक्षण गुजरात के 2456 घरों में किया गया है।