- Hindi News
- गुडीडीह, पिस्का और तेतला की टीमें सेमीफाइनल में
गुडीडीह, पिस्का और तेतला की टीमें सेमीफाइनल में
ञ्चप्रतिभा दर्शन महोत्सव का चौथा दिन
भास्कर संवाददाता - सिल्ली
लगाम स्थित खेलगांव मैदान में चौथे दिन भी प्रतिभा दर्शन महोत्सव का आयोजन हुआ। बुधवार को फुटबॉल मुकाबले के महिला वर्ग में गुडीडीह, पिस्का और तेतला पंचायत की टीमों ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं पुरुष वर्ग ((ग्रुप ए)) के मुकाबले में कोचो और लोटा की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, जबकि सोनाहातू की टीम जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची।
क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप ए में डोकाद एवं राहे की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ग्रुप बी में टुटकी, लुपुंग, पतराहातू एवं विसरिया की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। बॉलीवॉल के ग्रुप ए मुकाबले में वसंतपुर एवं बारेहातू की टीमें जीतकर सेमीफाइनल में अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में पहुंची। ग्रुप बी में सताकी, बसंतपुर, तेलवाडीह एवं बंता उत्तरी फाइनल में पहुंच गई हैं। गुरुवार को किशोर क्लब बनाम किशोरी क्लब के बीच फाइनल मुकाबला होगा। खेलगांव मैदान में आयोजन समिति ने प्रतिभा दर्शन महोत्सव का आयोजन किया है। इस खेलकूद प्रतियोगिता में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लगभग पांच हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।