पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने जानी तेली समाज की स्थिति

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने जानी तेली समाज की स्थिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायमूर्ति लोकनाथ प्रसाद व आयोग के सदस्य सचिव समसन सोय बुधवार को गुमला जिले के दो दिवसीय दौरे पर गुमला पहुंचे। गुमला पहुंचने पर टीम के सदस्यों ने परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में तेली समाज की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक स्थिति की जानकारी ली। बैठक में लोकनाथ ने बताया कि गुमला और सिमडेगा जिले के तेली समुदाय के लोग अपने को कोल्ह तेली का दर्जा देने का मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर ही टीम दोनों जिलों के दौरे पर आई है। टीम के सदस्यों ने गुमला प्रखंड के लांजी, सिलाफारी गांव का दौरा कर तेली समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनकी स्थिति पर चर्चा की। गुरुवार को टीम रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पीबो पंचायत का दौरा करेगी। बैठक में आयोग के सदस्यों ने अधिकारियों से तेली समुदाय के लोगों के रहन-सहन, खान-पान, काम करने के तरीका की जानकारी लेने के निर्देश दिए। बैठक में सरकारी कार्यों में, नौकरी में समाज के लोगों की भागीदारी, जीवन जीने के तरीके पर भी चर्चा की। इसमें अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर लोकनाथ प्रसाद ने नाराजगी जताते हुए 15 दिन के अंदर सभी मुद्दों पर जानकारी देने को कहा। अध्यक्ष ने कहा कि यह रिपोर्ट सरकार को दी जाएगी। बैठक में टीम के मोहम्मद शोएब अंसारी, जिला कल्याण पदाधिकारी रामवृक्ष महतो, अलका कुमारी, बीडीओ सरोजनी एनी तिर्की, मेरी मड़की, बैद्यनाथ कामती, अशोक चोपड़ा, गीतांजलि कुमारी व विजय गोप समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।