पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्कटिक व्हेल की तरह दिखने वाला विशाल बेलूगा एयरक्राट

आर्कटिक व्हेल की तरह दिखने वाला विशाल बेलूगा एयरक्राट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर कभी आप फ्रेंच सिटी टूलूस जाएं तो आप वहां दुनिया का सबसे अजीब दिखने वाला एयरक्राट देख सकते हैं। आर्कटिक व्हेल की तरह दिखने वाले इस एयरक्राट को बेलूगा कहा जाने लगा है।
द एयरबस ए 300600 ((एसटी))सुपर ट्रांसपोर्टर बेलूगा एक विशाल कार्गो एयरक्राट है। यह सिर्फ अपने यूनिक डिजाइन से चर्चा में नहीं है बल्कि यूरोपियन एविएशन में भी इसकी बड़ी भूमिका है। इसे एयरक्राट पाट्र्स और ओवरसाइज कार्गो के ट्रांसपोर्टेशन के लिए कुछ ऐसा बनाया गया है। हल्के लेकिन ओवरसाइज कार्गो के लिए डिजाइन यह विमान 47 टन तक वजन उठा सकता है। एयरक्राट का टॉप सेक्शन कट कर इसमें आगे की ओर बबल के आकार का एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। जो इसे हंप शेप देता है। इसका कॉकपिट काफी नीचे रखा गया है, ताकि कार्गो को विमान के फ्रंट से ही लोड और अनलोड किया जा सके। इससे तैयार होता है एक बड़ा और काफी जगह वाला यूनिक कार्गो क्राट। इस बेलूगा विमान में एक ए340 एयरलाइनर के विंग्स आसानी से रखे जा सकते हैं।
एयरबस का प्रोडक्शन पूरे महाद्वीप पर कई जगह होता है। इसकी कई फैक्ट्रियां हैं। हर फैक्ट्री में प्लेन का कोई एक विशेष हिस्सा तैयार किया जाता है।
१९९० तक एयरबस ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक और फनी से दिखने वाले एयरक्राट ‘द सुपर गप्पी’ का उपयोग करती थी। यह 1940 के बोइंग 377 स्ट्राटोक्रूजर का मिलिट्री कार्गो वर्जन था। सबसे बुरी बात थी कि एयरबस अपने प्रतिद्वंद्वी बोइंग के पुराने एयरक्राट्स पर निर्भर थी। अब बेलूगा ऑपरेशन्स में इस्तेमाल किए जाने वाले पांच क्राट्स एयरबस ए 300600 के जेट्स हैं। जिन्हें बड़े कार्गो सामान रखने के लिए मॉडिफाई किया गया है। यह विमान 1994 से लगातार अपनी सेवाएं दे
रहा है। - ष्ठ्ठठ्ठ.ष्शद्व