- Hindi News
- सोनियाजी! लालू से मिलाया हाथ तो नुकसान : लोजपा
सोनियाजी! लालू से मिलाया हाथ तो नुकसान : लोजपा
नई दिल्ली/पटना - बिहार में गठबंधन की राजनीति तेज हो गई है। मंगलवार को लालू प्रसाद ने कांग्रेस के सामने २४ सीटों की नई शर्त रखी तो बुधवार को रामविलास पासवान भी सक्रिय हो गए। बेटे चिराग के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। गठबंधन और सीट बंटवारे पर जल्द निर्णय करने को कहा। साथ ही १० सीटों की शर्त भी रख दी। लोजपा प्रमुख पासवान ने सोनिया गांधी को आगाह किया कि लालू प्रसाद से समझौता किया तो भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। कहा कि उनकी पार्टी लालू से सीट बंटवारे पर बात नहीं करेगी। बेटे चिराग ने कहा कि कांग्रेस-लोजपा का गठबंधन पक्का है। अब कांग्रेस को तय करना है कि तीसरी पार्टी कौन होगी। पासवान ने कहा कि दस सीटों की सूची कांग्रेस के बिहार प्रभारी सीपी जोशी को सौंप दी है।