- Hindi News
- श्रेष्ठ भारत के निर्माण में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण : दिलीप
श्रेष्ठ भारत के निर्माण में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण : दिलीप
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
प्रखंड के बारालोटा में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अंतर्गत लौह संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने कृषि में उपयोग में लाए गए लोहे के टुकड़े प्रदान किए। मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी ने कहा कि श्रेष्ठ भारत के निर्माण में किसानों का बड़ा योगदान रहा है। यहां के किसानों ने अनाज उगाने के साथ बड़े-बड़े सपूतों को भी दिया है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की विचारधारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत को ले कर पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अग्रसर हैं। आज देश जिस परिवेश से गुजर रहा है। उसमें लौह पुरुष के विचारधारा पर अमल करना जरूरी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। जिला कार्यक्रम प्रभारी धर्मदेव यादव, मुक्तेश्वर पांडेय, बलराम उरांव, मनु प्रसाद तिवारी और नंदकिशोर मेहता ने भी लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिजेश कुमार तिवारी तथा संचालन राजनाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर जगनारायण पांडेय, मुन्ना शुक्ला, मुखिया राजू भुइयां, भरदूल सिंह, प्रदीप सिंह, अखिलेश तिवारी, नरेंद्र मेहता, उमा तिवारी, मंटू सिंह, लालो चौधरी, भोला पांडेय, गणेश यादव आदि उपस्थित थे।