पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड का दर्जा दिलाने के लिए अभियान तेज

प्रखंड का दर्जा दिलाने के लिए अभियान तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर - लंबे अर्से से लालगढ़ को प्रखंड का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए राजद ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। पहले चरण में 2 फरवरी को राजद प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में लालगढ़ पंचायत मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। इसकी जानकारी प्रखंड अध्यक्ष ने दी। उन्होंने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी शामिल होंगे।