पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैनपुर में निकली कलश यात्रा

चैनपुर में निकली कलश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर - शाहपुर शिव दुर्गा मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर से निकलकर पूरे शाहपुर नगर भ्रमण करते हुए कोयल नदी पहुंची। पंडित राजेंद्र मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं को कलश में जल भरवाए। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जल भर कर पुन: शिव दुर्गा मंदिर पर कलश स्थापना किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा कर पूजा पाठ किया। कलश यात्रा के बाद दुर्गा सप्तमी पाठ का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी ने भी कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा को सफल बनाने में सत्यनारायण जायसवाल, संजय जायसवाल, मंटू गुप्ता, विजय गुप्ता, वासुदेव प्रसाद, छोटू जायसवाल, सत्यजीत, बाबू आदि शामिल थे।