जनसुनवाई में 62 मामलों पर हुई बहस
भास्करन्यूज - हैदरनगर
प्रखंड स्तरीय मनरेगा जनसुनवाई का आयोजन प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को किया गया। जनसुनवाई में 62 मामलों पर बहस हुई। इसमें मजदूरी बढ़ाने के 8, नया जॉबकार्ड बनाने के 13, दो मेडिकल किट के दो, झोपड़ी के पांच, पंचायतों में मनरेगा की एक भी योजना नहीं रहने के 29 मामलों के अलावा दो अन्य मामलों पर सुनवाई की गई। मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों ने गांवों में मनरेगा की एक भी योजना नहीं चलने पर रोष जताया। वहीं बीपीओ ने मजदूरों की मजदूरी भुगतान का रास्ता साफ होने के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला मुख्यालय में एकमात्र मनरेगा का खाता केंद्रीत होगा। जिससे ही इएफएमएस सिस्टम के जरिये मजदूरों का भुगतान संबंधित खाता में भेजा जाएगा।
यह सिस्टम एक पखवारे में प्रारंभ होने की संभावना है। जनसुनवाई में मुखिया जीतेंद्र कुमार, अजीत राम, गुप्तेश्वर पांडेय, पंचायत सेवक मुकेश कुमार, संतोष तिवारी, प्रेमचंद दास, लाल मोहम्मद अंसारी, रोजगार सेवक नाजमा खातून, अजीत कुमार सहित कई प्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी के अलावा मनरेगा लेखापाल जगत प्रसाद मेहता, नाजीर राकेश कुमार, देव शर्मा, ब्रजेश तिवारी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता बीपीओ चंद्रशेखर कुमार ने की।