पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिशु सुरक्षा की जानकारी रखें सहिया

शिशु सुरक्षा की जानकारी रखें सहिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर - पीएचसी परिसर में सहिया और सहिया साथियों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण गुरुवार से प्रारंभ हुआ। इसका उदघाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुणाल प्रियदर्शी ने किया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति के अधीन कार्य करने वाली सहिया को शिशु सुरक्षा संबंधित पूरी जानकारी लेने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में घर पर महिलाओं के प्रसव होने के बाद उनकी देखरेख, मार्गदर्शन करने का दायित्व सहिया का है। प्रशिक्षण के प्रारंभिक दौर में हैदरनगर के बिलासपुर जबकि हुसैनाबाद के अलीनगर क्लस्टर की सहिया ने भाग लिया। उन्हें एचबीएनसी किट भी दिया गया। बीटीटी जफर हुसैन, गोपी रमण, शशि करन, कुमारी सुमन ने भोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सहिया ढंग से प्रशिक्षण लें। अध्यक्षता बीपीओ चंद्रशेखर कुमार ने की।