- Hindi News
- रिक्शा चालक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
रिक्शा चालक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
भास्कर न्यूज - गुमला
गुमला शहर से सटे करौंदी निवासी 35 वर्षीय प्रदीप नायक की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। उसका शव सिसई थाना अंतर्गत लकैया गांव के कुएं से पुलिस ने बरामद किया। प्रदीप आठ दिन से लापता था।
पुलिस जब शव को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में लाकर रखी, तो परिजन गुरुवार की सुबह को शव को देखकर उसकी पहचानी प्रदीप के रूप में किया। शव की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी सरस्वती देवी पति के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। काफी मशक्कत के बाद उसे संभाला गया। सरस्वती ने बताया कि उसका पति प्रदीप रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। छह बच्चे हैं। पांच बेटी एक बेटा। आठ दिन पहले वह घर से बिना कुछ कहे निकन गया था। बुधवार को उसका शव कुएं से मिला था। पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस में रखी थी। जब उसकी पहचानी की गई। सरस्वती ने कहा कि प्रदीप कमाता था, तो घर का चूल्हा जलता था। अब बच्चों की परवरिश कैसे होगी। इधर पिता के शव को देखकर बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है।