- Hindi News
- स्वास्थ्य बीमा कार्ड से दूसरे प्रदेशों में भी इलाज : जहांगीर
स्वास्थ्य बीमा कार्ड से दूसरे प्रदेशों में भी इलाज : जहांगीर
मेदिनीनगर - राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीबों को दिए जानेवाले स्मार्ट कार्ड से राज्य के पंजीकृत अस्पतालों के अलावा दूसरे प्रदेशों के अस्पतालों में भी इलाज कराया जा सकता है। उक्त बात श्रम विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना संबंधी कार्यशाला में आईईसी के राज्य परामर्शी जहांगीर आरा ने कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 30 रुपए में 30 हजार रुपए का स्वास्थ्य बीमा एक परिवार के सभी सदस्यों के लिए होगा। स्वास्थ्य बीमा के लिए पांचवें चरण का नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यशाला स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से संचालित हुआ, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे।
मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. राणा जितेंद्र प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में चैनपुर बीडीओ रूबी कुमारी, पांकी के प्रखंड प्रमुख तरन्नुम शाही के अलावा श्रम विभाग और बीमा कंपनी के पदाधिकारी मौजूद थे।