भूमि के लिए तुरी समाज आज करेगा प्रदर्शन
घाटोटांड़ - केदला चौक पर सीसीएल के अधिग्रहीत क्षेत्र पर दो एकड़ जमीन की दावेदारी केदला बस्ती निवासी चरम तुरी ने की है।
गुरुवार को तुरी समाज के लोगों ने सामुदायिक भवन में इस मुद्दे पर बैठक की। इसमें चरकू महतो द्वारा जिस दो एकड़ भूखंड की दावेदारी कर रहा है, उसे झूठा बताया। वहीं, मुखिया आरती देवी ने यह जमीन चरम तुरी की होनी बताई।
बैठक में तुरी समाज ने मामले को लेकर केदला परियोजना कार्यालय के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन का निर्णय लिया। बैठक में मालती देवी, पारो देवी, सोनुआ देवी, पिंटू तुरी, मदन तुरी, सत्येंद्र तुरी मौजूद थे।