पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

झारखंड खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चमूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से रैयतों में नाराजगी
ञ्चमांगें पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने लिया चक्काजाम का निर्णय
भास्कर न्यूज - घाटोटांड़
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले गुरुवार को लइयो के ग्रामीणों ने दस सूत्री मांगों को लेकर झारखंड खनन परियोजना कार्यालय के सामने प्रबंधन विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रैली लइयो के ढोठाटांड़ से झारखंड खनन परियोजना कार्यालय पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने कार्यालय के सामने सभा की। इसमें वक्ताओं ने सीसीएल प्रबंधन पर यहां के रैयतों के शोषण का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि परियोजना खुलने के बाद भी रैयतों को रोजगार नहीं दिया जा रहा। ऐसी स्थिति में यहां पर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। सभा में आए लोगों ने कहा कि प्रबंधन मांगों को पूरा नहीं की करती तो विवश होकर चक्काजाम किया जाएगा। सभास्थल पर बालेश्वर महतो, रामजीत सिंह, अशोक सिंह, मोबिन अंसारी, राजेंद्र सिंह, राजू राम व किशोरी गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।