विराट शिव परिचर्चा महोत्सव चार को
लातेहार - शिव शिष्य परिवार की ओर से सदर प्रखंड के रेहड़ा ग्राम में चार फरवरी को विराट शिव परिचर्चा महोत्सव रात्रि जागरण सह सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए शिव शिष्य परिवार के वीरेंद्र उरांव व सुरेंद्र उरांव ने दी।
बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिप सदस्य रामदेव सिंह, इचाक मुखिया लाखो देवी, उपप्रमुख समशुल होदा, वार्ड सदस्य जानकी राम, ग्राम प्रधान वीरेंद्र उरांव उपस्थित रहेंगे।