35 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति
चितरपुर - सुकरीगढ़ा के नव प्राथमिक विद्यालय कुसमाही टुंगरी में गुरुवार को छात्रवृत्ति बांटी गई। इसमें पहली से पांचवीं कक्षा तक के 35 विद्यार्थियों को सात हजार 380 रुपए बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक छुन्नू साव व विशिष्ट अतिथि उप मुखिया राजेश महतो थे। मौके पर प्राचार्या बबीता प्रभाकर, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नीलम देवी, संजय प्रभाकर, बसंत महतो, सुनीता देवी, मिट्ठू नायक, रोहित नायक, सावंशो देवी, रूपमणि देवी, सुषमा देवी, लाखो देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी व मंजू देवी मौजूद थीं।