- Hindi News
- विद्यार्थियों की शिक्षा में घटती रुचि पर चर्चा
विद्यार्थियों की शिक्षा में घटती रुचि पर चर्चा
चितरपुर - कटहल टोला में गुरुवार को हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की बैठक हुई। बैठक में चितरपुर उच्च विद्यालय में शिक्षा की गिरती व्यवस्था व विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति घटती रुचि पर चर्चा की गई। इसके लिए बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने का अभियान चलाने का निर्णय हुआ। चितरपुर हाई स्कूल मैदान में आए दिन होने वाले खेल आयोजन पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अजीज अहमद ने की। मौके पर मोहम्मद अली, हाजी अमान उल्लाह, इरफान उल्लाह, साजिद अली, मोहम्मद सरताज, असद उल्लाह, मोहम्मद शाहिद, नौशाद अली व आसिफ एकबाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।