- Hindi News
- मानदेय को लेकर शिक्षा अधीक्षक से मिला संघ
मानदेय को लेकर शिक्षा अधीक्षक से मिला संघ
मेदिनीनगर - प्रतियोगिता पारा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ब्रजकिशोर तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मानदेय को लेकर मुलाकात की। इस दौरान पारा शिक्षकों ने कहा कि उनका मानदेय नवंबर से बकाया है। मानेदय 10 फरवरी तक नहंी मिला, तो डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शशिभूषण सिंह, रविंद्र सिंह, सुनील पांडेय, संजय पांडेय आदि शामिल थे।