- Hindi News
- आप से सबक लेने की जरूरत : रामेश्वर उरांव
आप से सबक लेने की जरूरत : रामेश्वर उरांव
भास्कर न्यूज - गुमला
अनुसूचित जनजाति आयोग के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों और कार्यों से प्रभावित होकर मैं राजनीति में आया। मेरी सोच साफ है। जनता के लिए काम करना है। आप पार्टी से नेताओं को सबक लेने की जरूरत है। जनता के लिए काम नहीं करने वालों को अब जनता दरकिनार करने को तैयार है। उरांव गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर इंडोर स्टेडियम के समीप स्थापित गांधी की प्रतिमा के पास आयोजित कार्यक्रम को बोल रहे थे। गांधी के पैरों पर फूल चढ़ाने के बाद उन्होंने कहा कि मेरे लिए गांधी आदर्श पुरुष हैं। सादा जीवन और उच्च विचार हमारा आदर्श है। आज चारों ओर हिंसा है, हम गांधी के मार्ग पर चलेंगे, तो निश्चित रूप से हिंसा का खात्मा होगा। उरांव ने सभी लोगों को समाज हित के लिए काम करने की अपील की। मौके पर कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्ष बॉबी भगत, युवा अध्यक्ष राजनील तिग्गा, पूर्व अध्यक्ष चुमनू उरांव, उपाध्यक्ष मघिया उरांव, अरुण गुप्ता, निशांत दुबे सहित कई लोग थे।
नवप्रभात स्कूल में याद किए गए गांधीजी
गुमला। मयूरी नवप्रभात हाई स्कूल टेन प्लस टू लक्ष्मण नगर गुमला में गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सचिव चैताली सेन गुप्ता ने सभी लोगों से गांधी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम में समन्वयक बसंत कुमार गुप्ता, दीवानी सिंह, राजेश पासवान, उमेश पासवान, लाल प्रणयनाथ शाहदेव, जीतेंद्र कुमार, वृजबल सिंह, अमित यादव, ललिता देवी, बालमुकुंद सिंह, महंगू सिंह, बसंत गुप्ता, मोती साहू, रमेश यादव, दिगंबर बड़ाईक, खुश्बू कुमारी, शंकर गोप, नवीन तिर्की, धनंजय भगत, मोती कुमार, भिखेश्वर नागमणि, कंचन लाल, आनंद बड़ाईक, दिलीप बड़ाईक, रोपना उरांव, मणीराम साहू, पवन कुमार, राजकिशोर महतो, राजनारायण नाग सहित कई लोग थे।
गांधी के आदर्शों को भुला नहीं सकते : विनय
भरनो। ललित उरांव स्मारक विद्यालय में महात्मा गंाधी की पुण्यतिथि मनाई गई। सचिव विनय कुमार केशरी ने कहा कि गांधी ने हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश के लिए एक पथ प्रदर्शक साबित हुए हैं। देश के प्रति उनके किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर शिक्षक जनक कुमार यादव, अनिता बारला, राधा कुमारी, नीतिश केशरी, विकास गुप्ता, नेहा प्रवीण, श्वेता कुमारी, अनुपमा मिंज मौजूद थे।
गांधीजी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित करते रामेश्वर उरांव और कार्यक्रम में उरांव के साथ बॉबी, राजनील, चुमनू व अन्य।