पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी के नीति सिद्धांतों पर चल रही कांग्रेस : शिवकुमार

गांधी के नीति-सिद्धांतों पर चल रही कांग्रेस : शिवकुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
जिला कांग्रेस कमेटी गुमला द्वारा पुराना नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा सह गांधी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंाधी के चित्र के सामने दीप जलाकर किया गया। कन्या मध्य विद्यालय की लड़कियों ने रघुपति राघव राजा राम का पाठ किया। पंडित कमलेश मिश्रा ने शांति पाठ कर नमन किया। मौलाना अब्दुल गौस ने गांधी की शान में कसीदे पढ़े और उनके रहमत की दुआ की। ब्रदर सचित पन्ना ने बाइबल पाठ कर उनका नमन किया। मोहम्मद हबीब खान ने गंाधी के जीवन शैली पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण आज हमारा देश आजाद है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकुमार भगत टुनटुन ने गंाधी जी के त्याग व बलिदान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि गंाधी की नीति और कांग्रेस की नीति एक है। कांग्रेस आज भी गांधी के नीति सिद्धांतों पर चलती है। उन्होंने सभी लोगों को जीवन में बेहतर कार्य करने के लिए गांधी के त्याग व बलिदान की भावना को अपने आप में जागृत करने की बात कही। वरिष्ठ नेता रमेश कुमार चीनी ने कहा कि हम गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर ही आगे बढ़ सकते हैं। भाईचारे को मजबूत करना ही हमारा मकसद होना चाहिए। कार्यक्रम में गांधी के अनुयायी टाना भगत काफी संख्या में शामिल हुए। मौके पर कृष्णा लोहरा, मंगरा टाना भगत, वन बिहारी भगत, रमेश कुमार, पंकज सेठ, एजाज अहमद, सुजीत जायसवाल, भैयाराम उरांव, अकील रहमान, मिन्हाज, रोशन बारवा, मघिया उरांव, जेराल्ड बाड़ा, विजय ठाकुर, गंगा उरांव, नाजिर खान, बसंत गुप्ता, शनियारो देवी, प्रेमी देवी, अमृता भगत, अजीत गुडिय़ा, माणिकचंद्र साहू, आशिक अंसारी, मुरली मनोहर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।