1300 कर्मचारियों की हुई ऑनलाइन इंट्री
भास्कर न्यूज - गुमला
राज्य सरकार के अपर वित्त आयुक्त अराधना पटनायक ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वेतन निर्धारण ऑनलाइन इंट्री की जानकारी ली। गुमला की उपायुक्त वीणा श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पांच हजार कर्मचारी हैं। इसमें 1300 कर्मचारियों की भविष्य निधि की ऑनलाइन इंट्री की गई है। बाकी कर्मचारियों की भी इंट-्री शीघ्र
की जाएगी। पटनायक ने कहा कि सभी कर्मचारी का डाटा कलेक्शन कर शीघ्र इंट्री कार्य को पूरा करें। साथ ही समय-समय पर आने वाले विसंगति को दूर करने की भी कोशिश की जाएगी। मौके पर एसडीओ आंजनेयुलु दोड्डे, डीआरडीए निदेशक रंजना वर्मन, डीपीओ अरुण कुमार, उदय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।