नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट कल से
उरीमारी - सयाल एवं केके कोलियरी टेंपल व्यू स्टेडियम में फ्रेंड्स क्लब के सौजन्य से एक फरवरी से चैंपियन ट्रॉफी का नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। इसके लिए आयोजित बैठक में उद्घाटन मैच बड़कागांव ((हजारीबाग)) बनाम जवाहरनगर भुरकुंडा में कराने का निर्णय हुआ। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल व फाइनल मैच डे-नाइट होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21000 नकद, ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 11000 रुपए दिए जाएंगे। मैन ऑफ दी सीरीज 5001 रुपए दिया जाएगा। बैठक में संजीव सिंह, संजय गुप्ता, भास्कर राय, इम्तियाज खान, रमेश सिंह राजाराम मुर्मू आदि मौजूद थे।