आजसू ने की पार्टी की मजबूती पर चर्चा
उरीमारी - आजसू पार्टी की बैठक गुरुवार को सयाल स्थित बोरिंग कैंप के पास हुई। बैठक में पार्टी की चंदन पासवान, राम पांडेय, कुंदन सिंह, अशोक मुंडा, किशोर महतो, संतोष कुमार, सन्नी कुमार, चंदन कुमार, रितेश कुमार वर्मा, संजीत पासवान, विक्की कुमार, पंकज कुमार, अमानत हुसैन, अंजन कुमार, रंजीत पांडेय, प्रमोद कुमार, पंकज पासवान आदि ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में आजसू के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिन्हा ने कहा कि आजसू पार्टी का जनाधार क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। इससे पार्टी काफी मजबूत स्थिति में भी पहुंच चुकी है।