पीओ ने की पथ पर लगी आग की जांच
भुरकुंडा - रामगढ़-भुरकुंडा पुराना मुख्य पथ के आईएजी मोड़ के पास रोड में पड़ी दरार व लगी आग का गुरुवार को भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा ने जांच की। पीओ ने ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह देकर मुख्य मार्ग का निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। इससे पहले भुरकुंडा परियोजना कार्यालय में चोरधरा पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की बैठक प्रबंधन के साथ हुई। मौके पर राजेंद्र सिंह दारा, विमल, अखिलेश, आरआर कुमार, डीएन प्रसाद, राजकुमार, मुरत, दिनेश, संतोष आदि मौजूद थे।