पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री ने किया योजनाओं का उद्घाटन किया

मंत्री ने किया योजनाओं का उद्घाटन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू - उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री एवं मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने गुरुवार को करमा पंचायत के गांवों में विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों को बुनियादी सुविधाएं देने उनकी प्राथमिकता है। मूलभूत सुविधाएं देकर वह स्व$ टेकलाल महतो के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव तत्पर हैं। इससे पहले पटेल ने पंचायत के धनबेड़वा गांव में 99 हजार रुपए की लागत से बनने वाले गार्डवाल, अमरपुर में लालजी महतो के घर से कोदोबारी तक बनने वाले पीसीसी पथ एवं 13 लाख छह सौ की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन करमा दक्षिणी से लेकर लालजी महतो के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास भी किया। कच्चाडाड़ी गांव में आईएपी योजना के तहत चार लाख 66 हजार रुपए की लागत से बनी पीसीसी पथ का उद्घाटन किया। मौके पर जिप सदस्य सरिता देवी, राजनाथ महतो, मोहरलाल महतो, हरिशंकर बिहारी, शिवा महतो व सूबेदार महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।